Mahtari Vandana Yojana 11th Installment Out: छतीशगढ राज्य सरकार ने अब तक महतारी वंदना योजना के माध्यम से राज्य के सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में कुल 11वीं क़िस्त तक में 7181 करोड़ 94 लाख ट्रांसफर कर चुके हैं। बता दे कि, महतारी वंदना योजना के 11वीं की राशि भी सभी महिलाओं की खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
इस महतारी वंदना योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1000 क़िस्त ट्रांसफर की जाती है। ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति बिना आर्थिक राशि का परवाह किए पूरा कर सकें। इसी सोच के साथ महिलाओं को जनवरी महीने यानी 11वीं किस्त की राशि 1000 रुपए जल्द से जल्द खाते में भेज दी गई है।
Mahtari Vandana Yojana 11th Installment Out Date
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा महतारी बहनों को 3 जनवरी को ही 11वीं क़िस्त की ₹1000 खाते में ट्रांसफर कर दिया है। इस दौरान महिलाओं के खाते में 651.62 करोड़ रुपए की लागत से कुल राशि ट्रांसफर किए गए हैं। सभी महतारी वन्दना लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से क़िस्त के भुगतान की स्थिति को देख सकते हैं। और पता कर सकते हैं कि, आपके खाते में क़िस्त राशि भेजी गई है या नहीं।
70 लाख महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की ₹1000 ट्रांसफर
राज्य के आर्थिक रूप से 70 लाख कमजोर महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त के रूप में ₹1000 की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को राशि नहीं ट्रांसफर की गई है। इसका कारण है कि, महिलाओं के बैंक खाते की डीबीटी एक्टिव नहीं होगी। या फिर निर्धारित पात्रता की उम्र के दायरे से बाहर हो गई होगी। इसलिए आप अवश्य चेक करके पता करें कि, आपके खाते में क़िस्त की राशि ट्रांसफर की गई है या नहीं।
11वीं क़िस्त के भुगतान की स्थिति कैसे देखें?
महतारी वंदना योजना की 11वीं क़िस्त की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। ऐसे में आप नीचे दिए गए प्रक्रियाओं के माध्यम से चेक कर सकते हैं कि, आपके खाते में कब और कितने रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।
- सर्वप्रथम आपको महतारी वंदना योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति“ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा, जहां लाभार्थी क्रमांक या रजिस्टर्ड नंबर में से किसी एक को दर्ज कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड को भर लेना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब महतारी वंदना योजना की 11वीं क़िस्त के पेमेंट की स्थिति दिखाई देगी, जिसमें तिथि और राशि की पूरी जानकारी अंकित होगी।