Majhi Ladki Bahin Yojana: राज्य सरकार सभी महिलाओं को हर महीने देगी ₹1500, यहां से करें आवेदन

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में रहने वाली ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और जो आर्थिक रूप से गरीबी रेखा के नीचे आती है। वह अब सरकार से हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को डायरेक्ट वित्तीय सहायता देने के लिए माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की है, जो प्रत्येक पात्र महिलाओं को ₹1500 हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में देती है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

बता दे कि जुलाई महीने से ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। यदि आप इस योजना को विस्तार से जानना चाहती हैं और इसके तहत आवेदन करके योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में हमने Majhi Ladki Bahin Yojana से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया है।

Join WhatsApp Group!

सरकार सभी महिलाओं को देंगे ₹1500 महीना, ऐसे करें आवेदन

माझी लाडकी बहिन योजना क्या है? | Majhi Ladki Bahin Yojana Kya Hai?

अब धीरे-धीरे भारत देश के सभी राज्य सरकार महिलाओं को डायरेक्ट वित्तीय सहायता देने से संबंधित योजनाओं को जारी कर रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार ने भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु माझी लाडकी बहिन योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, पालन-पोषण तथा बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए समाज की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। Majhi Ladki Bahin Yojana के अंतर्गत राज्य की सभी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा तथा निराश्रित महिलाओं को शामिल किया गया है।

Majhi Ladki Bahin Yojana Approval List

पिछले वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ इसी तरह की योजना को शुरू किया था। जिसका नाम लाडली बहन योजना था। यह योजना भी महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। इसी योजना से प्रेरित होकर महाराष्ट्र सरकार ने भी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले Majhi Ladki Bahin Yojana के नाम से इस महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया है। यह योजना महिलाओं को उनकी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक मदद करेगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए किसी अन्य के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

Majhi Ladki Bahin Yojana: Overview

आर्टिकल का नाम Majhi Ladki Bahin Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यआर्थिक रूप से गरीब वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता देना। 
लाभार्थीमहाराष्ट्र की सभी महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटComing Soon

माझी लाडकी बहिन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • यह योजना राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • सभी पात्र महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • 1 वर्ष में तीन एलपीजी गैस सिलेंडर भी दिया जाए सकते हैं।
  • इसके माध्यम से राज्य की लगभग 2 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की कॉलेज फीस को भी माफ किया जा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी कुछ दैनिक जरूरत को पूरा कर सकेंगे।
  • महिलाओं में निर्भरता कम होगी और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी।
  • लड़कियों की शिक्षा में बढ़ावा देखने को मिलेगा, महिलाओं की साक्षरता स्थिति में भी बढ़ावा देखने को मिलेगा।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक तथा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और ना ही कोई सदस्य किसी सरकारी विभाग या उपक्रम में शामिल हो।
  • अन्य सरकारी सुविधा जैसे पेंशन योजना, भत्ता योजना आदि का लाभ ले रही महिलाएं योजना के लिए पत्र नहीं होगी।

PM Vishwakarma Yojana Online Application Form

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र/आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शपथ पत्र
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Majhi Ladki Bahin Yojana में आवेदन कैसे करें?

  • यदि आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको नारी शक्ति दूत मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद ऐप को ओपन करके अपने मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी के प्रयोग से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब नारी शक्ति दूतके मुख्य डैशबोर्ड में आपको माझी लाडकी बहिन योजना का लिंक मिल जाएगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करके योजना का आवेदन फॉर्म ओपन कर लें।
  • इसके बाद इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें तथा जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अंत में “सबमिट बटन” पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप माझी लाडकी बहिन योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

Majhi Ladki Bahin Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
  • यहां से मांझी लड़की बहिनी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से भरे तथा जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर के कार्यालय में जमा कर दें।
  • फार्म जमा होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में मांझी लड़की बहिनी योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दिया है। अगर आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं, तो आप आसानी से मांझी लड़की बहिनी योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तो तथा रिश्तेदारों तक जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment