Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment: महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी, सभी महिलाओं के खाते में भेजे गए ₹1000

Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिए गए हैं। जिसका स्टेटस आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जो महिलाएं इस योजना की हितग्राही है और पात्रता को पूरा करती है, उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक इस योजना के तहत तीन किस्ते भेजी जा चुकी है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

यदि आपको भी इस योजना का लाभ मिल रहा है, तो आप Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment का पूरा स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि, किन महिलाओं को महतारी वंदन योजना लाभ मिला है और इसका स्टेटस निकालने की पूरी प्रक्रिया क्या होने वाली है। इसकी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join WhatsApp Group!

Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment Out

महतारी वंदन योजना की सभी हितग्राही माताओं और बहनों को हम बता दे कि Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 1 मई 2024 को ट्रांसफर कर दिया गया है। जिन लाभार्थी महिलाओं को अभी तक तीसरी किस्त का पैसा नहीं मिला है। वह जल्द से जल्द भुगतान की स्थिति की जांच कर ले। ताकि, आपको पता चल सके कि, अभी तक आपका पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर क्यों नहीं हुआ है।

इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने की जरूरत होती है। जिसके बाद आप तीसरी किस्त की राशि का स्टेटस देख पाएंगे। नीचे हम आपको तीसरी किस्त की स्टेटस को कैसे देखें के बारे में सभी जानकारी विस्तार से दिए हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

महतारी वंदन योजना के इस लिस्ट में शामिल सभी महिलाओं को मिलेगा ₹12,000

महतारी वंदन योजना 2024 की तीसरी किस्त कब आएगी?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। बता दे कि, सरकार हर महीने की 10 तारीख तक ₹1000 की आर्थिक सहायता महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से देती है और इस महीने लोकसभा चुनाव के चलते उम्मीद से पहले ही सरकार ने 1 मई 2024 को Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment के ₹1000 महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिए हैं। इस योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा इस बार कुल ₹650 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।

आयुष्मान कार्ड की नई लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

महतारी वंदना योजना की तीसरी किस्त किसे मिलेगी?

Mahtari Vandana Yojana 3rd Kist उन महिलाओं को दिया जाएगा, जो योजना की पात्रता को पूरा करती है। इसका लाभ लेने के लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा।

  • राज्य की विवाहित/ विधवा/ तलाक शुदा महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना की सभी शर्तों और नियमों का पालन करने पर तीसरी किस्त प्रदान की जाएगी।
  • जिनका नाम Mahtari Vandana Yojana Beneficiary List में शामिलहै, उन्हें ही Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment की राशि दी जाएगी।
  • जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक है, उन्हें ही Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment का लाभ मिल पाएगा।
  • यदि आवेदिका महिला की उम्र 1 मई 2024 तक 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, तो उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

Mahatari Vandana Yojana 3rd Installment Status Check

महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खोलने के बाद दिए गए आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
mahtari vandana yojana status check
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें आप लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • फिर दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने महतारी वंदन योजना का स्टेटस आ जाएगा। जिसमें आप भुगतान की पूरी स्थीत देख पाएंगे।

निष्कर्ष

हमने इस आर्टिकल में महतारी वंदन योजना के तीसरी किस्त से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दिया है। साथ ही हमने आपको बताया है कि, आप महतारी वंदन योजना के तीसरी किस्त की स्थिति को कैसे देख सकते हैं? अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने परिवार के साथ शेयर जरूर करें। महतारी वंदन योजना से जुड़ी किसी भी सवाल या सुझाव के लिए आप हमें कमेंट अवश्य करें। धन्यवाद!

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment