Birth Certificate Kaise Banaye: आज के समय में बर्थ सर्टिफिकेट/जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है। इसलिए हर व्यक्ति के पास अपना बर्थ सर्टिफिकेट होना बहुत जरूरी है। नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति का बर्थ सर्टिफिकेट जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवाया जाना चाहिए, लेकिन यदि आपने अपना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है, तो अब आप ऑनलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। क्योंकि भारत सरकार द्वारा राज्य के आधार पर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा प्रदान कर दी गई है।
अगर आपने भी अब तक अपना या अपने बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है, तो अब आप इसे ऑनलाइन के माध्यम से भी बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको Birth Certificate Kaise Banaye का पूरा प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे, जिसके मदद से आप आसानी से अपने या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
घर बैठे 5 मिनट में बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, यहां जाने प्रक्रिया
Birth Certificate Kaise Banaye
जन्म और मृत्यु अधिनियम, 1969 के तहत भारत में हर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। यह हमारे देश का एक मूलभूत दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता लगभग हर निजी और सरकारी कार्य के दौरान पड़ती है। यह हमारे जन्म और स्थान का प्रमाण है, जो कि हमारे नागरिकता को साबित करता है। इसलिए हर नागरिक के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
इसकी उपयोगिता एवं महत्वता को देखते हुए भारत सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। ताकि हर कोई अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बना सके। इससे संबंधित सरकार ने बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन नामक एक पोर्टल जारी किया है, जहां से आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- एड्रेस प्रूफ
- ड्राइविंग लाइसेंस
- हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- बच्चे के अस्पताल संबंधित सारे दस्तावेज
- जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद
जन्म प्रमाण पत्र बनाने की समय सीमा
अगर आप ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर ही आपको बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद आपको इसके लिए ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
मात्र 2 मिनट में डाउनलोड करें आयुष्मान कार्ड, जानें आसान प्रक्रिया
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Birth Certificate Kaise Banaye?
अगर आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप के अनुसार अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर “User Login” का सेक्शन मिलेगा, जहां आपको General Public Signup पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करके Sign Up कर लेना है।
- इसके बाद Place of Occurrence of Birth के सेक्सन में अपने राज्य, जिले इत्यादि की जानकारी दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड इंटर करके रजिस्टर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अगले पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- अब आपको यूजर आईडी के विकल्प पर पुनः क्लिक करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको Birth का ऑप्शन चुनना है, इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है और इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको शुल्क आदि का भुगतान करना होगा और लास्ट में दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको आपके मोबाइल में रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, इस रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
- इस तरह से आप अपना जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
Birth Certificate Online Portal State Wise
हिमाचल प्रदेश | edistrict.hp.gov.in |
उत्तराखण्ड | e-Services |
हरियाणा | Antyodaya-Saral Portal |
पंजाब | E-Sewa |
दिल्ली | Delhi Govt Portal |
उत्तर प्रदेश | e–NagarSewa Portal |
राजस्थान | raj.nic.in |
गुजरात | Gujarat civil registration system |
बिहार | serviceonline.bihar.gov.in |
पश्चिम बंगाल | Janma–Mrityu Thathya |
झारखण्ड | Jharkhand |
कर्नाटक | karnataka.gov.in |