Ladki Bahin Aadhaar Link: महाराष्ट्र के राज्य सरकार ने अपने राज्य की आर्थिक रूप से सभी कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से राज्य के 2. 34 करोड़ महिलाओं को हर महीने क़िस्त राशि ट्रांसफर की जाती है। लेकिन 27 लाख महिलाओं को क़िस्त राशि नहीं मिल रही है। ऐसे में आप आप सोच रहे होंगे कि, 27 लाख महिलाओं को क्यों क़िस्त राशि नहीं मिल रही है। तो आपको बता दे कि, इन 27 लाख महिलाओं से अधिकतम महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
जैसा कि आप सभी को पता है कि, माझी लाड़की बहीन योजना के तहत क़िस्त राशि महिलाओं को सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाती है। ऐसे में महिलाओं का बैंक खातें आधार से लिंक एवं डीबीटी इनेबल नहीं होने पर क़िस्त राशि नहीं भेजी जाती है।
Ladki Bahin Aadhaar Link
सरकार द्वारा लाड़की बहिन योजना के सभी लाभार्थी महिलाओं को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक एवं डीबीटी इनेबल कराना इसलिए अवश्य कर दिया है। ताकि आधार सक्षम अकाउंट से धोखाघड़ी गतिविधि की संभावना कम हो सके और सीधे पात्र महिलाओं के खाते में क़िस्त राशि पहुंच सकें। ऐसे में अगर आप बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना चाहते हैं इन नीचे दी गई सभी प्रक्रियाओं को अवश्य ध्यान पूर्वक पड़ें।
Majhi Ladki Bahin Yojana DBT Status Check, चेक करें, बैंक खाते का डीबीटी एक्टिव है या नहीं
बैंक खाते को आधार से लिंक करने में क्या दस्तावेज लगेंगे?
बैंक खातें को आधार से लिंक कराने में आपको नीचे दी गई दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि इससे अधिक दस्तावेजों की आवश्यकता होने पर आपको खुद संबंधी आंधिकारी जानकारी प्रदान कर देंगे।
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- आधार लिंक फॉर्म
बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे करें?
लाड़की बहीन योजना के सभी लाभार्थी महिलाओं को बताते चले कि, बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर बैंक खाता आधार से लिंक का फॉर्म मांग लेना है। उसके बाद आपको इसी फॉर्म को सभी के साथ भरकर वापस कर्मचारियों के पास जमा कर देना होगा। अब आपका बैंक खाते आधार से लिंक 24 घंटे के भीतर हो जाएगा।