Mahtari Vandana Yojana DBT Link: महतारी वंदन योजना के सभी लाभार्थी महिलाओं को बैंक खाता में डीबीटी चालू करवाना अनिवार्य

Mahtari Vandana Yojana DBT Link: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि देने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की महिलाओं को हर साल ₹12,000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य की महिला है और आपने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, लेकिन आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की गरीब परिवार के महिलाओं के कल्याण के लिए किया गया है। इसके तहत उन्हें आर्थिक सहायता राशि के रूप में हर महीने ₹1000 दिया जाता है। यदि किसी महिला ने इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया है, लेकिन उनका लाभ नहीं मिल रहा है, तो ऐसी महिलाओं को अपना खाता डीबीटी से लिंक करना होगा। अगर आपका बैंक खाता डीबीटी से लिंक है, तो इस योजना का लाभ आप सीधे हर महीने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Mahtari Vandana Yojana DBT Link आप कैसे कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group!

महतारी वंदन योजना की 8वीं किस्त इस दिन आएगी, यहां जानें पूरी जानकारी

Mahtari Vandana Yojana DBT Link मुख्य बिंदु

  • महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आपको डीबीटी लिंक करना जरूरी है।
  • अगर आप अपने बैंक खाते में डीबीटी चालू करवा लेते हैं, तो आपको इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।
  • सरकार सभी योजनाओं का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है।
  • डीबीटी चालू करवाने से योजना का रुका हुआ पैसा भी आने लगेगा।

Mahtari Vandana Yojana DBT Link Status

  • DBT Status Check करने के लिए आपको Direct Benefit Transfer की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको Citizen Bank Account Aadhar Linking Status Find Nearby Bank का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Bank Seeding Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Login कर लेना है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से वेरीफाई कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Bank Seeding Status पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप Aadhar Seeding स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • यहां आपको उस बैंक अकाउंट का नाम दिखाई देगा, जिसमें डीबीटी चालू है।

Mahtari Vandana Yojana DBT Link

अगर आप महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिला है और आपको महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है,तो ऐसे में आपको अपने बैंक खाता में डीबीटी चालू करना होगा। महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, इसलिए जिन महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी चालू नहीं है, उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यहां जानिए मोबाइल से कैसे चेक करें महतारी वंदना योजना का पैसा आया या नहीं?

अगर आप अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी चालू करवाना चाहते हैं, तो आपको अपनी बैंक के ब्रांच में जाना होगा एवं वहां से डीबीटी चालू करवाने के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी चालू करना चाहते हैं, तो आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट से अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन डीबीटी चालू कर सकते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment