Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare: मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें, यहां जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare: केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए हमेशा से ही कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। ऐसे में झारखंड सरकार ने भी महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं का विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 21 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

सरकार से मिलने वाले इस राशि की मदद से महिलाएं अपनी जरूरत को आत्मनिर्भर होकर पूरा कर पाएंगे। इस योजना का आवेदन के लिए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट को लांच कर दिया गया है। राज्य की महिलाएं Official Website के माध्यम से आवेदन फार्म को डाउनलोड कर सकती है, इसके अलावा महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कैंप से भी इस योजना के फॉर्म को प्राप्त कर सकती हैं।

Join WhatsApp Group!

आपको बता दे कि महिलाएं सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऐसे में यदि आप झारखंड राज्य के रहने वाली महिला है और आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने चाहती हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें? (Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare) से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare

जैसा कि हम सब जानते हैं, गरीब परिवार की महिलाओं को अपनी दैनिक जीवन की जरूरत को पूरा करने के लिए कई सारे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान किया जाता है, जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रति वर्ष ₹12000 की सहायता राशि मिलती है। यानी महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने ₹1000 के किस्त प्राप्त होंगे।

इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से तथा ऑफलाइन माध्यम से महिलाएं फॉर्म भर सकती है। झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, यहां जाने पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana Latest Update

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि प्राप्त होगी। मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन के लिए सरकार द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया गया था, परंतु आधिकारिक पोर्टल की सर्वर जाम की समस्या को देखते हुए, हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है।

झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के आवेदन को लेकर तिथि 3 अगस्त से 10 अगस्त के बीच निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसकी तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दिया गया है। यानी कि अब राज्य की महिलाएं पंचायत स्तर पर लगे कैंप में 15 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं, साथ ही महिलाएं नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकती हैं।

अबुआ आवास योजना का दूसरा चरण शुरू, यहां से भरे अपना फॉर्म

इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन को और आसान कर दिया गया है। आज से महिलाएं ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं, इसके लिए आपको सिर्फ चार दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • एक पासपोर्ट साईज फोटो
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • राशन कार्ड की छायाप्रति
💡
जिन बहन का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता/पति का राशन कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा महिलाओं की वोटर आईडी की जरूरत नहीं होगी।

मंईयां सम्मान योजना के लाभ

  • मंईयां सम्मान योजना के अंतरगत राज्य की सभी महिलाओं को ₹1000 महिना यानी हर साल 12000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।
  • योजना का लाभ झारखंड के सभी गरीब परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।
  • सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि डीपीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम है।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिला के पास खुद का बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार कार्ड से लिंक हो। अन्यथा वह दिसंबर 2024 के बाद लाभ लेने से अपात्र हो सकती है।
  • अगर महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी है, तो वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत ना हो तथा उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता का हिस्सा ना हो।

मंईयां सम्मान योजना आवेदन के लिए दस्तावेज

  • एक पासपोर्ट साईज फोटो
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • राशन कार्ड की छायाप्रति
💡
जिन बहन का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता/पति का राशन कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा महिलाओं की वोटर आईडी की जरूरत नहीं होगी।

Maiya Samman Yojana Offline From Kaise Bhare

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फार्म को डाउनलोड करना होगा, इसके अलावा आप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन फार्म को आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय से भी प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदन फार्म को प्राप्त करने के बाद, उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा और फिर आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को फॉर्म के साथ संग्रह कर लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फार्म को पंचायत स्तर पर लगे कैंप में जाकर जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और आपके आवेदन की रसीद भी दी जाएगी।

यहां से डाउनलोड करें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म

Maiya Samman Yojana Online From Kaise Bhare

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आप सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर कर सकती हैं। वहीं अगर आपके पास सीएससी आईडी मौजूद है, तो आप नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके खुद से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

  • मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करे का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लोगिन कर लेना है।
  • लोगिन करने के बाद होम पेज पर आपको इंटर आधार का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आधार संख्या को भरना है और फिर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना है।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के बाद आधार का पूरा डिटेल्स खुलकर आयेगा तथा इस योजना का फॉर्म खुलेगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही-सही भरना है और फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
  • और सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अंत में आपको सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार से आप मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment