Maiya Samman Yojana Jharkhand: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, यहां जाने पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana Jharkhand: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए हाल ही में राज्य सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम मंईयां सम्मान योजना है। इस योजना से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। यदि आप झारखंड राज्य की रहने वाली महिला है, तो आपको इस योजना के अंतर्गत जरूर आवेदन करना चाहिए।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Maiya Samman Yojana Jharkhand के आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है, महिलाएं इस योजना के फॉर्म को भरकर हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती हैं। मंईयां सम्मान योजना के फॉर्म को आप कैसे भर सकते हैं? इसकी पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में दिया है, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।

Join WhatsApp Group!

Maiya Samman Yojana Jharkhand Kya Hai?

मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरकर यदि, आप हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी किए गए कुछ पात्रता को पूरा करना होगा तथा आवेदन करने होंगे। बता दे कि इस योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा राज्य की 21 से 50 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को देने वाली है।

राज्य की गरीब परिवार की महिला जो सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी प्रकार के पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है, वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। इस योजना के तहत आवेदन की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा 3 अगस्त से किया गया है। अब महिला इसके फॉर्म भरकर हर महीने ₹1000 की राशि का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

सरकार द्वारा जारी किए गए जानकारी के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब परिवार की 40 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। आपको बता दे कि, सरकार द्वारा Maiya Samman Yojana Jharkhand की शुरुआत महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए किया गया है।

मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें, यहां जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

Maiya Samman Yojana Last Date

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के तहत, राज्य की जो भी गरीब महिलाएं फॉर्म भरकर हर महीने ₹1000 की राशि का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, वह 3 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

💡
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में झारखंड सर्कार द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के आवेदन हेतु लास्ट डेट के बारे में जानकारी प्राप्त होती है, तो हम आपको इसी वेबसाइट के माध्यम से बता देंगे।

Maiya Samman Yojana Benefits

  • मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • राज्य की महिलाओं हर साल ₹12000 की राशि प्राप्त होंगे।
  • राज्य की महिलाएं जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है, वह इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाले सहायता राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।

महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹1000, यहां से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

Maiya Samman Yojana Eligibility

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल्य निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है, वही Maiya Samman Yojana Jharkhand के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • यदि महिलाएं गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला के परिवार का वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला किसी भी पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा रही हो।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होनी चाहिए।

Maiya Samman Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन पत्र
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • स्व घोषणा पत्र

Maiya Samman Yojana Online Apply

  • झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं Maiya Samman Yojana का फॉर्म भरना चाहती है, उन्हें सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद मुख्य पेज पर आपको आवेदन पत्र का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना है और फिर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संग्रह करके नजदीकी शिविर में जमा करना है।
  • इस प्रकार से आप झारखंड राज्य की मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे।

Maiya Samman Yojana PDF Form

मंईयां सम्मान योजना के फॉर्म को यदि आप डाउनलोड करना चाहती हैं, तो उसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस आवेदन फार्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

Maiya Samman Yojana Online Apply Link

यदि आप मंईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विकसित करना होगा।

Official WebsiteClick Here
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment