Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List: झारखंड राज्य की महिलाएं जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है, उनके लिए आज एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची को जारी कर दिया गया है, जिन भी महिलाओं का नाम इस सूची में होगा, सरकार द्वारा उन्हें हर महीने सहायता राशि दी जाएगी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

आपको बता दे कि सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए महिला का नाम लाभार्थी सूची में होना जरुरी है। झारखंड सरकार के द्वारा सभी जिलों की लाभार्थी सूची को जारी कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group!

ऐसे में यदि आपको मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट चेक करने की जानकारी नहीं है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक करने की प्रक्रिया बताने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List Overview

आर्टिकल का नामMukhyamantri Maiya Samman Yojana List
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
संबंधित विभाग का नाममहिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
शुरू किसने कियामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभमहिलाओं को हर महीने ₹1000 मिलेंगे
लाभार्थीझारखंड राज्य की गरीब महिलाएं
लिस्ट चेक करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 1st Kist Payment Date

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

झारखंड राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की सभी वर्ग की महिला जो गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही हैं, उन्हें प्रतिवर्ष ₹12000 की सहायता राशि दी जाती है।

सरकार यह सहायता राशि महिलाओं को प्रति महीना किस्त के रूप में प्रदान करेगी, जो महिलाओं को हर महीने के 15 तारीख तक ₹1000 की राशि के रूप में प्राप्त होंगे। सरकार से मिलने वाली सहायता राशि की मदद से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, इसके साथ ही महिलाएं अपने छोटे-छोटे आवश्यकताओं को आत्मनिर्भर बनकर पूर्ण कर पाएंगे।

जिन भी महिलाओं के द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया गया है, उन्हें बता दे कि सरकार द्वारा इसकी लाभार्थी सूची जारी कर दिया गया है। सरकार ने सभी जिलों की लाभार्थी सूची को जारी किया है, जिसे आप बड़े ही आसानी से चेक कर सकते हैं। लाभार्थी सूची में उन महिलाओं के नाम शामिल है, जिन्होंने आवेदन किया है और उनके आवेदन को अप्रूवल मिला है।

मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस सिर्फ 2 मिनट में चेक करें, यहां जाने आसान तरीका

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List District Wise

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सभी जिलों की लाभार्थी लिस्ट को जारी कर दिया गया है, तो महिलाएं अपने जिले की लाभार्थी सूची को बड़े ही आसानी से चेक कर सकती हैं, जिसकी प्रक्रिया हमने नीचे बताया है।

पलामूरामगढ़
साहिबगंजसलायकेला खरसावां
सिमडेगारांची
खूंटीपूर्वि सिंहभूम
गोड्डापश्चिम सिंहभूम
धनबादगुमला
देवघरलातेहार
गिरिडीहहजारीबाग
लोहरदगाजामताड़ा
कोडरमाबोकारो
गढ़वापाकुड़
चतरादुमका

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List Check कैसे करें?

  • मंईयां सम्मान योजना का लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद जिलेवार लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सबसे पहले अपने जिले का चयन करना है।
  • यहां आपको अपना नाम, आवेदन संख्या, आधार कार्ड संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगा, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।
  • यदि आपका नाम इस सूची में शामिल है, तो आपको मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹1000 की राशि प्राप्त होगी।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment