Ration Card Kaise Banaye: राशन कार्ड आज के समय में सभी भारतीय नागरिकों के पास होना चाहिए। क्योंकि इसका लाभ फ्री राशन प्राप्त करने के साथ-साथ कई सारी जगह डॉक्यूमेंट के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि राशन कार्ड की आवश्यकता आपको कभी भी पड़ सकती है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड बनवाने के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
जिसके मदद से आप घर बैठे 10 मिनट में अपना नया राशन कार्ड बना सकते हैं। राशन कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया गया है। अब हर भारतीय नागरिक घर बैठे आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और राशन कार्ड की तरफ से दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
Ration Card Kaise Banaye
राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए परिवार के मुखिया के पास आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा जितने भी सदस्य को राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं, उनका भी आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। Ration Card Kaise Banaye और राशन कार्ड के लिए अप्लाई कौन कर सकते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दिया गया है,जिसे चेक करने के बाद आप आसानी से घर बैठे राशन कार्ड बना सकते हैं। साथ ही राशन कार्ड डाउनलोड करने की भी प्रक्रिया इस आर्टिकल में मिल जाएगी।
Ration Card Kaise Banaye Overview
लेख का नाम | Ration Card Kaise Banaye |
स्कीम का नाम | राशन कार्ड योजना |
डिपार्टमेंट नाम | नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल (NFSP) |
अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
ईयर | 2024 |
देश | भारत |
केटेगरी | योजना |
वेबसाइट | nfsa.gov.in |
राशन कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- राशन कार्ड बनवाने के लिए आपका भारतीय मूल निवासी होना जरूरी है।
- राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए आपके परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आपके घर में किसी भी प्रकार का वाहन नहीं होनी चाहिए।
- आपके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
- आपके पास AC, फ्रिज, टीवी इत्यादि चीज नहीं होनी चाहिए।
- अगर आप इन चीजों को ध्यान में रखकर आवेदन करेंगे, तो आसानी से आपको राशन कार्ड के लिए स्वीकृति मिल सकती है।
राशन कार्ड के लाभ
- राशन कार्ड होने के बाद आपको हर महीने कम दामों में फ्री गेहूं चावल प्राप्त हो सकते हैं।
- राशन कार्ड में जितने सदस्य शामिल होंगे, हर सदस्य को 5 Kg अनाज दिया जाता है।
- इसके अलावा के अवसर पर अन्य फैसिलिटी भी मिलती है।
- इसके अलावा आप राशन कार्ड को दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
- सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि
Ration Card Kaise Banaye Online
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- साइन इन रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करके पब्लिक लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे न्यू यूजर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यहां आपको सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे नाम, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, लॉगिन आईडी, आदि इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आधार लिंक नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिस दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप दोबारा होम पेज पर आए और आधार वाले विकल्प पर, आधार नंबर दर्ज करें और जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पुनः एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करें।
- इसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे, इसके बाद आपको कॉमन रजिस्ट्रेशन फैसिलिटी पर क्लिक करते हुए, न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप राज्य का नाम का चयन करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म की डिटेल्स आ जाएगी, जिसमें परिवार के मुखिया का फोटो अपलोड करें और अन्य सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
- अड्रेस डिटेल्स- अपना स्थाई पता दर्ज करे,
- एडिसनल डिटेल्स- कास्ट केटेगरी डिटेल्स दर्ज करे, और कास्ट सर्टिफिकेट अपलोड करे , (जनरल को छोड़कर), अन्य डिटेल्स भरे, जैसे बैंक अकॉउंट आदि।
- राशन कार्ड मेंबर- यहाँ ऐड मेंबर पर क्लिक करके, आप अपने परिवार के जितने लोगो का नाम जोड़ना चाहते है, उनकी डिटेल्स सही सही भरें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड में परिवार के मुखिया का आइडेंटिटी प्रूफ, और अड्रेस प्रूफ अपलोड करे।
- आगे सभी डिटेल्स को सेव कर लें।
- जिस भी कोटेदार के दुकान से राशन लेना चाहते है, दुकान सेलेक्ट करे।
- फाइनेंस सबमिट कर दे, इस प्रकार आप घर बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको रिफरेंस नंबर प्राप्त होगा, जिसकी मदद से आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अंतिम शब्द
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको राशन कार्ड बनवाने की सबसे आसान प्रक्रिया के बारे में बताया है, जिसके मदद से आप आसानी से घर बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप सरकारी योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी को सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में अवश्य जुड़े।
Ration Card Kaise Banaye (FAQ)
Q: राशन कार्ड कितने दिनों में बन जाता है?
Ans: राशन कार्ड में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लगभग 1 महीने में आपका राशन कार्ड को स्वीकृति मिल जाती है। इसके बाद आपके घर पर डाकिया की तरफ से राशन कार्ड आ जाएगा।
Q: राशन कार्ड बनाने में कितना खर्चा आता है?
Ans: पूर्व समय में अगर कोई राशन कार्ड बनवाने के लिए रसद विभाग से आवेदन करता था, तो उसे ₹10 का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन वर्तमान समय में अगर आप ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको आप निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Q: राशन कार्ड किसका बन सकता है?
Ans: राशन कार्ड बनवाने के लिए गांव में सालाना आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, तभी आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q: राशन कार्ड बनाने के लिए कौन सा ऐप है?
Ans: आपको बता दे कि Mera Ration App को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस ऐप की सहायता से आप राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
Q: राशन कार्ड बनवाने के लिए इनकम कितनी होनी चाहिए?
Ans: राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जबकि, शहरी क्षेत्र के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आपके परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता (income tax payer) नहीं होनी चाहिए।