Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana Online Apply: झारखंड सरकार सभी महिलाओं को देगा ₹1000 महीना, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana Online Apply: झारखंड की महिलाओं के लिए झारखंड सरकार द्वारा एक बहुत ही कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है और इस योजना का नाम मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना है। राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा यह योजना चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

इस योजना में 1 जुलाई 24 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा अगस्त महीने से सभी पात्र महिलाओं को सहायता राशि प्रदान किए जाने की उम्मीद है। इस आर्टिकल में नीचे Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana Online Apply के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया गया है। जिससे आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि, आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join WhatsApp Group!

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा  
संबंधित विभागमहिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग  
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पोषण स्तर में सुधार करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना  
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए प्रतिमाह  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री बहन बेटी योजना के आवेदन कब शुरू होंगे?

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी द्वारा मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजनाकी शुरुआत की गई है। अब विभाग द्वारा इसी महीने 1 जुलाई से योजना की पात्रता को पूरा करने वाली महिलाओं से आवेदन पत्र मांगे जाने शुरू कर दिए हैं। आवेदन करने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के कैंप में जाकर आवेदन करना होगा। तथा आधिकारिक वेबसाइट लांच होने के बाद महिलाएं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

अब झारखंड की बहन बेटियों को मिलेगा ₹1000 महीना, सिर्फ ये महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

💡
झारखंड सरकार द्वारा अब तक मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए कोई भी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया जाता है, हम आपको हमारे इस वेबसाइट पर अपडेट कर देंगे।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
  • राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं आवेदन के लिए पत्र होगी।
  • आवेदन करने के लिए महिलाओं की उम्र सीमा 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं करती हो।
  • महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य आयकर दाता ना हो।
  • आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो।

यहां से डाउनलोड करें मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का फॉर्म

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन करने हेतु अपने नजदीकी स्वावलंबन योजना के कैंप में जाकर करना होगा। जिसके लिए आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताया गया है।

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना कैंप में जाए।
  • यहां से महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना फॉर्म मिलेगा।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही सब भरना होगा।
  • इसके बाद फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज को अटैच कर लेना है।
  • अब भरे हुए आवेदन फार्म को कैंप में बैठे अधिकारी के पास में जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन को अधिकारी द्वारा ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाएगा।
  • आपको एक रसीद दिया जाएगा, जिसे आप संभाल के रखे।
  • इस प्रकार से महिलाएं मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन कर पाएंगी।

अबुआ आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, केवल इन्हें मिलेगा ₹2 लाख

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको दे दिया है। हमने इस आर्टिकल में बताया कि आप मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप उन महिलाओं तक अवश्य पहुंचाए, जिन्हें अब तक इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है। सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में भी जुड़ सकते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment