Aapki Beti Hamari Beti Yojana: राज्य सरकार बेटियों को दे रही है ₹21,000 की आर्थिक सहायता, यहां जाने आवेदन करने की प्रक्रिया

Aapki Beti Hamari Beti Yojana: आज भी हमारे देश में कई लोग लड़कियों के बारे में नकारात्मक सोच रखते हैं। कई बार तो अजन्मी बच्चियों को मारने जैसी भयानक घटनाएं भी सामने आती है। इससे लड़कों की तुलना में लड़कियां की संख्या काम हो जाती है। इसे बदलने की कोशिश में हरियाणा सरकार ने आपकी बेटी हमारी बेटी योजना शुरू किया है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

इस आर्टिकल में हम आपको आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे कि यह क्या है, यह क्यों महत्वपूर्ण है, आप इससे क्या प्राप्त कर सकते हैं, कौन आवेदन कर सकता है, आपको कौन से कागजात की आवश्यकता है, और आवेदन कैसे करें। इसलिए यदि आप Aapki Beti Hamari Beti Yojana के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join WhatsApp Group!

सरकार देगी महिलाओं को 5100 रुपए, यहां जाने आवेदन प्रक्रिया

Aapki Beti Humari Beti Yojana क्या हैं?

हरियाणा सरकार ने राज्य में लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य कई सारी योजनाएं चलाती रहती है। ऐसे में ही आपकी बेटी हमारी बेटी योजना चलाया गया है। जो 2015 में शुरू हुआ था। इस योजना का लक्ष्य 22 जनवरी 2015 के बाद हरियाणा में पैदा हुई बेटियों का समर्थन करना है।

जब ये लड़कियां 18 साल की हो जाएगी, तो उन्हें वित्तीय सहायता के रूप में ₹21,000 मिलेंगे। इसके अलावा अगर परिवार में एक और बेटी का जन्म होता है, तो उसे 5 साल तक हर साल ₹5000 मिलेंगे। Aapki Beti Hamari Beti Yojana का मुख्य लक्ष्य लड़के और लड़कियों की संख्या को संतुलित करना और भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है।

हरियाणा सरकार देगी अपने राज्य के गरीब परिवारों को मुफ्त में फ्लैट और प्लॉट, जाने पात्रता और करें आवदेन

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • यदि परिवार में पहली बेटी का जन्म 22 जनवरी 2015 या उसके बाद हुआ है, तो वह योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग वर्ग के नागरिक आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदक बालिका का समस्त विवरण उसके आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत होना चाहिए।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आपके पते का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • आपके बीपीएल राशन कार्ड की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

फ्री में छत पर लगवाए सोलर पैनल सिस्टम और पाए बिजली बिल से छुटकारा, जाने कितना मिलेगा सब्सिडी

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत पहली बेटी को 18 साल की होने पर 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है। अन्य बेटियों के लिए उन्हें 5 साल तक हर साल ₹5000 की आर्थिक सहायता मिलती है। यह योजना हरियाणा के सभी नागरिकों के लिए चलाया गया है। इसका लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है या अनुसूचित जाति या जनजाति में है, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया गया है।

अगर आपकी बेटी का जन्म 22 जनवरी 2015 या उसके बाद हुआ है, तो वह इस योजना का हिस्सा बन सकती है। इस योजना का पैसा उनके 18 वर्ष की होने तक भारतीय जीवन बीमा में जमा किया जाएगा। जिससे उसका भविष्य सुरक्षित रहेगा। Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लक्ष्य 2024 तक लड़कियों के बारे में लोगों की सोच को बदलना है। इससे भ्रूण हत्या में भी कमी आएगी और अधिक लड़कियां पैदा होगी, जिससे लड़कों और लड़कियों में समानता आएगी।

सभी बेटियों को सरकार दे रही है 30 हज़ार रुपए, यहां देखें पूरी जानकारी और आवदेन

Aapki Beti Hamari Beti Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://wcdhry.gov.in/) पर जाएं।
  • होम पेज पर, “Schemes” टैब के अंतर्गत “Schemes for Children” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, ऑनलाइन आवेदन के लिए “ABHB” लेबल वाले लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
  • एक बार जब आप इस पर क्लिक कर देंगे, तो आपको एक पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा, जहां आप आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अपने डिवाइस पर फॉर्म खोलें और उसका प्रिंट आउट लें।
  • प्रिंट फॉर्म पर सभी आवश्यक जानकारी ध्यान से भरें।
  • फॉर्म में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें।
  • अंत में, भरे हुए फॉर्म को संलग्न दस्तावेजों के साथ लें और अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर दें।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

  • अपनी बेटी के जन्म के एक महीने के अंदर योजना में पंजीकरण कराएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाएं।
  • योजना के लिए आवेदन फॉर्म मांगे।
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी जानकारी सही है, फॉर्म को दोबारा जांचें।
  • फॉर्म को आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करें।
  • सम्बंधित अधिकारी आपके फॉर्म की जांच करेंगे और सब कुछ सही होने पर आपको योजना का लाभ मिलेगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में Aapki Beti Hamari Beti Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दिया है। अगर आप इस आर्टिकल को पूरा ध्यान पूर्वक करते हैं, तो आप इस योजना के अंतर्गत आसानी से आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इससे आप अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों तक जरूर शेयर करें।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment