Maiya Samman Yojana 1st Installment Release: मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त ₹1000 जारी, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Maiya Samman Yojana 1st Installment Release: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित एक बहुत ही बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पहली किस्त की राशि को जारी कर दिया गया है। सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के पहले किस्त की ₹1000 को महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिए गए हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

जिन भी महिलाओं के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया गया है एवं जिनके आवेदन को अप्रूवल मिल चुका है, उन्हें मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana 1st Installment Release से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join WhatsApp Group!

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand

झारखंड महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब महिला जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है, उन्हें सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने हेतु ग्राम पंचायत में लगे आवेदन कैंप के माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं।

आप नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को प्रति महीना ₹1000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजेगी। सरकार के इस योजना का लाभ पाने के लिए राज्य की महिलाओं को कुछ पात्रता को पूरा करना होगा तथा आवेदन करने होंगे।

प्रति जिले से 151 महिलाओं को मिला लाभ

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक जिले से 151 महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि भेज दी गई है। यह पैसे उन महिलाओं को प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने आवेदन किया है एवं जिनके आवेदन को स्वीकृत की गई है।

16 अगस्त से ही सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त को भेजना शुरू किया गया है। वहीं इस महीने के अंतिम तारीख तक राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त प्राप्त हो जाएगी। यह राशि उन महिलाओं के को प्राप्त होगी, जिनके द्वारा आवेदन किया गया है एवं जिनके आवेदन को स्वीकृति मिली है।

मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस सिर्फ 2 मिनट में चेक करें, यहां जाने आसान तरीका

महिलाएं ऐसे चेक करें स्टेटस

जिन भी महिलाओं के द्वारा मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भर गया है एवं जिनके आवेदन को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्हें बता दे कि सरकार द्वारा पहली किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजना शुरू किया जा चुका है।

ऐसे में अब आपको अपना स्टेटस चेक करना चाहिए, जैसे ही आपके बैंक खाते में ₹1000 की पहली किस्त आएगी, आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। मोबाइल पर SMS ना आने की स्थिति में आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पेमेंट स्टेटस चेक करने हेतु आपको CSC ID की आवश्यकता होगी और यदि आपके पास CSC ID नहीं है तो आप नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से अपना भुगतान स्थिति चेक करवा सकती हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment