Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार सभी महिलाओं को देगी ₹1000 महीना, यहां जाने आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: जैसा कि आप सभी को पता होगा कि, केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान हेतु कई सारी कल्याणकारी योजनाओं को चलाती रही है। ऐसे में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने लिए झारखंड सरकार द्वारा एक बहुत ही कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी महिलाओं को हर महीने सहायता राशि प्रदान करेगी। झारखंड राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

इस योजना का लाभ सरकार द्वारा राज्य के 40 लाख से अधिक महिलाओं को दिया जाएगा। हाल ही में सरकार द्वारा Mukhyamantri Maiya Samman Yojana को लेकर आधिकारिक पोर्टल भी जारी कर दिया गया है, साथ ही इसके अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Join WhatsApp Group!

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, झारखंड राज्य की महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 15 अगस्त तक आवेदन फॉर्म भर सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Overview

पोस्ट का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
योजनाMukhyamantri Maiya Samman Yojana
किसने शुरू कियाझारखंड सरकार के द्वारा
किसे लाभ मिलेगाझारखंड राज्य की महिलाओं को
लाभ₹1000 हर महीना
आवेदन का तरीकाऑनलाइन

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Kya Hai?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 की राशि प्रदान करेगी, जिससे महिलाओं को हर साल ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है, उन्हें Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के तहत आवेदन करना होगा।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन 3 अगस्त से शुरू कर दिया गया है। राज्य की 21 से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन फॉर्म भर सकती है, जो भी महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती है, उन्हें सरकार द्वारा जारी की गई कुछ पत्रताओं तथा आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करना होगा, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन की तिथि

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त है। इसके बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन के जांच प्रक्रिया शुरू होगी और फिर महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • राज्य की महिलाओं हर साल ₹12000 की राशि प्राप्त होंगे।
  • राज्य की महिलाएं जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है, वह इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • राज्य की महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • राज्य की जो भी महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें 3 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आवेदन करने होंगे।
  • इस योजना का आवेदन करने के लिए सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाने का काम करेगी, जिससे राज्य की महिलाएं आसानी से आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

इस दिन मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त, CM हेमंत सोरेन ने जारी किया तारीख

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पात्रता

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल्य निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है, वही Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • यदि महिलाएं गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • अगर महिला के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, तो वह आवेदन कर सकती है।
  • इसके अलावा आवेदन करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए तथा आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. बैंक पासबुक
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. वोटर आईडी कार्ड
  6. मोबाइल नंबर
  7. आवेदन पत्र
  8. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  9. स्व घोषणा पत्र

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले आपको इस योजना के आवेदन फार्म को डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक सही-सही भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को फॉर्म के साथ संग्रह करना होगा।
  • इसके बाद आपको नजदीकी शिविर में जाकर, इस योजना के आवेदन फार्म को जमा करना होगा।
  • आवेदन फार्म को जमा करने के बाद आपके आवेदन को ऑनलाइन किया जाएगा।
  • साथ ही आपको आवेदन की रसीद भी प्राप्त होगी, जिसे आप अपने पास सुरक्षित रखें।
  • इस रसीद की मदद से आप बाद में अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे।
  • इस प्रकार से आपका Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के तहत आवेदन हो जाएगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Official Website

Official Websitehttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment